Saturday 19 September 2015

अमेरिकी बाजारों में जोरदार गिरावट, डाओ 1.74% फिसला

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार 1.75 फीसदी गिरकर बंद हुए। फेडरल रिजर्व के दरें नहीं बढ़ाने के बाद से ही अमेरिकी बाजार कमजोर दिख रहे हैं। दरअसल अमेरिका अपनी समस्याओं से कम और चीन की दिक्कतों से ज्यादा परेशान है। चीन की ग्रोथ धीमी रफ्तार का अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा। कल यूरोप के भी ज्यादातर बाजार गिरकर बंद हुए। चीन की चिंता और फेड दरों पर अनिश्चितता कायम रहने से अमेरिकी बाजारों में कमजोरी जारी है।
कल अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 290.16 अंक यानी 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 16,384 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 66.72 अंक यानी 1.36 फीसदी टूटकर 4,827 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 32.17 अंक यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
 


For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips, Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

No comments:

Post a Comment