Tuesday 29 September 2015

एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्कई करीब 3% नीचे

ग्लोबल चिंताओं से इक्विटी बाजार का मूड बिगड़ गया है। एशियाई बाजार भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं हैं। आज एशियाई बाजारों में भी खराब शुरुआत देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। फेड को लेकर अनिश्चित्ताएं और ग्लोबल ग्रोथ को लेकर उभरती चिंताएं बाजार का मूड बिगाड़ रही हैं। कच्चे तेल में दबाव से भी चिंताएं बढ़ी हैं।  
जापान का निक्केई 2.85 फीसदी कमजोर होकर 17155.85 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग करीब 3.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 20450 अंको के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी 1.50 फीसदी गिरकर 7717 के आसपास कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार के इंडेक्स कोस्पी 0.22 फीसदी घटकर 1942.90 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 2879.59 पर कारोबार कर रहा है। ताइवान इंडेक्स 0.11 फीसदी बढ़कर 8132.35 पर दिख रहा है जबकि शंघाई कम्पोजिट 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 3065 के आसपास कारोबार कर रहा है।

For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips











No comments:

Post a Comment